बंगाल में 'मां काली की मूर्ति का सिर तोड़ने' पर शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला, 'एनआईए करे जांच', बोले- 'ममता सरकार में मां काली भी सुरक्षित नहीं'



गरुलिया/कोलकाता (न्यूज एशिया)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने काकद्वीप में हुई एक घटना को लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। छठ पूजा के अवसर पर गुरुवार को गरुलिया के आज़ाद हिंद मैदान में छठव्रतियों को पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल होते हुए अधिकारी ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।



'बांग्लादेश मॉडल' पर मूर्ति का सिर काटा गया

शुभेंदु अधिकारी ने काकद्वीप की घटना का जिक्र करते हुए कहा,“काकद्वीप में 'बांग्लादेश मॉडल' पर माँ काली की मूर्ति का सिर तोड़ा गया है। माँ काली को अपवित्र किया गया। आज़ादी के बाद से लेकर अब तक ऐसा कभी नहीं देखा गया कि पुलिस माँ काली को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार के कार्यकाल में वह तस्वीर भी हमें देखने को मिली।”


उन्होंने सीधे तौर पर इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की। अधिकारी ने कहा,“काकद्वीप कांड की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंपी जाए। अगर एनआईए यह कहे कि यह काम गिरफ्तार नारायण हालदार ने किया है, तो हम अपने आरोप वापस ले लेंगे।”


अस्पतालों में बलात्कार की घटनाओं पर भी सरकार को घेरा

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के अस्पतालों में हाल के दिनों में लगातार हुई बलात्कार की घटनाओं पर भी ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा“अस्पतालों में सुरक्षा कर्मियों के नाम पर तृणमूल जिन लोगों को रखा है, वे सभी बलात्कारी और जिहादी मानसिकता के हैं। उनके लिए महिलाएं उपभोग की वस्तु हैं। लेकिन हम महिलाओं को माँ दुर्गा के रूप में देखते हैं, उनका सम्मान करते हैं। ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है।”


इस कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी के साथ पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, भाटपाड़ा विधायक पवन कुमार सिंह, बैरेकपुर जिला अध्यक्ष तापस घोष, और जिला उपाध्यक्ष प्रियांकु पांडे भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात