तिरंगे में लिपटा लौटा बेटे का पार्थिव शरीर — कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान पहाड़ से गिरकर शहीद हुए बंगाल के वीर जवान सुजॉय घोष



बीरभूम (पीबी टीवी): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए बंगाल के वीर सपूत सुजॉय घोष। बीरभूम ज़िले के राजनगर के कुंडिरा गांव निवासी सुजॉय घोष कर्तव्य निभाते हुए पहाड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे।


लेकिन शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद सुजॉय घोष के पार्थिव शरीर के घर लौटने की ख़बर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


परिवार को सेना की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक रूप से सूचना दी गई कि सोमवार से लापता चल रहे सुजॉय अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुजॉय की शहादत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश की सेवा में बंगाल के सपूत किसी से पीछे नहीं हैं।


राजनगर के कुंडिरा गांव में अब हर आंख नम है और पूरा इलाका ग़मगीन माहौल में शहीद को अंतिम विदाई की तैयारी कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात