बीरभूम के मोहम्मदबाज़ार थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला की मौत, चोर समझकर कुल्हाड़ी से वार — आरोपी ने किया आत्मसमर्पण



बीरभूम(पीबी टीवी): पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के मोहम्मदबाज़ार थाना अंतर्गत शालडांगा गांव में एक आदिवासी महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जासमिन बेसरा के रूप में हुई है, जो उसी गांव में अपनी मां के साथ रहती थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात अंधेरे में जासमिन पास के ही घर सीताराम हेम्ब्रम के आंगन में कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसी थी। सीताराम ने उसे देखकर डर के मारे पीछे से कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद सीताराम हेम्ब्रम ने स्वयं मोहम्मदबाज़ार थाना पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके से जासमिन का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, जासमिन को अक्सर रात में इधर-उधर घूमते देखा जाता था। संभवतः उसी संदेह और डर के चलते सीताराम ने यह घातक हमला कर दिया।


पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या और आत्मरक्षा दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर काफी चर्चा और भय का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता