महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर बैरकपुर गांधी घाट में राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि



बैरकपुर /पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी): पश्चिम बंगाल के राज्य के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर बैरकपुर स्थित गांधी घाट पहुंचकर महात्मा गांधी के स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और पुलिस प्रशासन के कई उच्चाधिकारी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी भाग लिया, जहाँ गांधी जी के सिद्धांतों—सत्य, अहिंसा और एकता—को याद किया गया।


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण देखा गया। राज्यपाल ने कहा कि


"गांधी जी न केवल भारत के बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा हैं। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे।"


यह आयोजन राष्ट्रपिता की स्मृति को नमन करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के रूप में मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार