रानीगंज थाना परिसर में भव्य कालीपूजा उत्सव , रक्तदान शिविर में जुटे पुलिसकर्मी व आम नागरिक, 101 यूनिट रक्त संग्रह



रानीगंज-कालीपूजा के दिनों को यादगार बनाने के उद्देश्य से, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना पुलिस ने दिनभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है.



 20 अक्टूबर से ही इन विविध आयोजनों की शुरुआत हुई. पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और चंडीपाठ के माध्यम से कालीपूजा की शुभ शुरुआत की गई..इसके बाद लगभग ढाई हजार साड़ियाँ क्षेत्र की महिलाओं में वितरित की गईं.



इसी क्रम में, तीसरे दिन यानी बुधवार को रानीगंज थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी, सिविक वॉलंटियर, आम नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस.के. माजी ने भी रक्तदान किया. इस शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित कर आसनसोल ब्लड बैंक शाखा को सौंपा गया.


ज्ञात रहे कि रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं और उनके कार्यकाल में अब तक करीब 450 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है. इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक शाखा की ओर से उन्हें विशेष सम्मान पत्र और स्मारक प्रदान किया गया.


रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी दाताओं को थाना की ओर से प्रशस्ति पत्र और उपहार दिए गए. शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता के कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कालीपूजा के माहौल को और भी जीवंत कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार