श्याम मेटालिक्स ने जामुड़िया में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया

रक्तदान शिविर


जामुड़िया: श्याम मेटालिक्स, एक इंटीग्रेटेड मेटल प्रोड्यूसिंग कंपनी, ने अपने जामुड़िया प्लांट में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 800 से अधिक कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई. इस पहल ने न केवल समाज कल्याण के प्रति कंपनी की भावना को दर्शाया, बल्कि कार्यबल के बीच एकता और एकजुटता को भी मजबूत किया.


इस मेगा इवेंट का उद्घाटन श्याम मेटालिक्स, जामुड़िया यूनिट के प्लांट हेड एस के माइती ने किया. दिन भर चले इस शिविर में कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें आसनसोल राम कृष्ण मिशन के स्वामी सोमात्मा नंद जी महाराज, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, जिला सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी, पश्चिम बर्धमान जिला परिषद सदस्य लतीफा काजी, इंद्र बाध्यकर, आलोक मिश्रा, उर्मिला चटर्जी, एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी, बोरो-1 के चेयरमैन शेख शानदार, प्रेमपाल सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, असीत मंडल, डॉक्टर संजीव चटर्जी, और अजय खेतान शामिल थे.


इन मेहमानों ने अपने प्रेरणादायक भाषणों में श्याम मेटालिक्स के सामाजिक कार्यों की सराहना की. उन्होंने दान शिविर का दौरा किया और रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया.


श्याम मेटालिक्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बृज भूषण अग्रवाल ने कहा, "सामुदायिक कल्याण हमेशा से हमारे काम का एक अभिन्न अंग रहा है. हमारे कर्मचारी जिस समर्पण के साथ इस पहल का समर्थन कर रहे हैं, उसे देखकर मुझे गर्व है." उन्होंने आगे कहा कि यह पहल कार्यबल की एकता को दर्शाती है और यह विश्वास दिलाती है कि जब समुदाय आगे बढ़ता है, तो हम भी आगे बढ़ते हैं.


प्लांट हेड एस के माइती ने भी इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा, "हमारे प्लांट की एकजुटता की संस्कृति अब बाहर तक फैल रही है, जो उद्योग और समाज को जोड़ती है " उन्होंने रक्तदान करने वाले हर कर्मचारी और इस पहल का समर्थन करने वाले सभी मेहमानों को धन्यवाद दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन