नदिया में कंकाल बरामद होने से सनसनी





 नदिया (पीबी टीवी) : नदिया में कंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। नदिया के कृष्णगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा पर भजनघाट गांव है। इसी भजनघाट इलाके में एक सरकारी कृषि फार्म है। कृषि फार्म के अंदर एक खाली क्वार्टर है जो जंगल से घिरा हुआ है। उस क्वार्टर के खाली बाथरूम से एक कंकाल लटका हुआ मिला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे गाय चराने जा रहे थे तभी उन्हें कुछ बदबू आई और फिर जाकर देखा तो रस्सी से एक कंकाल लटका हुआ था। तब इलाके के निवासी इकट्ठा हुए। स्थानीय लोगों ने कृष्णगंज थाने को सूचना दी। हालांकि कृष्णगंज थाने की पुलिस ने अभी तक कंकाल बरामद नहीं किया है। सीमावर्ती इलाके में कंकाल बरामद होने की घटना से सनसनी फैल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर