पुलिस दिवस पर अनोखी पहल : जलपाईगुड़ी की छात्रा प्रिया दत्ता गुहा बनी एक घंटे की थाना प्रभारी



जलपाईगुड़ी (पीबी टीवी ): जलपाईगुड़ी में पुलिस दिवस के मौके पर हुआ एक अनोखा आयोजन, जिसने सबका ध्यान खींचा। शहर के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल हॉली चाइल्ड स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया दत्ता गुहा को सोमवार के दिन एक घंटे के लिए जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की प्रभारी (आईसी) बनने का मौका दिया गया।

थाने के वर्तमान प्रभारी संजय दत्त ने खुद प्रिया को अपनी कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया और थाने के कार्यों की जानकारी दी। इस विशेष अवसर का आयोजन जलपाईगुड़ी जिला पुलिस द्वारा किया गया था, ताकि स्कूली छात्रों को पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और सामाजिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।



देशभर में जहां सोमवार को पुलिस दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया, वहीं जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में यह अनूठी पहल देखने को मिली।

एक घंटे के लिए थाने की जिम्मेदारी निभाने वाली प्रिया बेहद खुश नजर आई। उसने कहा, "आज पुलिस दिवस के अवसर पर मेरे स्कूल ने मुझे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में नामित किया और यहां भेजा। मुझे थाने की कुर्सी पर बैठकर कार्यों को देखने और समझने का मौका मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है।"

थाने में प्रिया ने अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा लिया, रिपोर्ट्स देखीं और पुलिस कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

इस पहल के जरिए जिला पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे नई पीढ़ी को नेतृत्व और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए कितने गंभीर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार