हावड़ा में व्यवसायी के घर पर हमला: पत्नी गंभीर रूप से घायल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात



हावड़ा (पीबी टीवी) - हावड़ा के बालिटिकुड़ी न्यू मोल्ला पाड़ा इलाके में एक व्यवसायी के घर पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस हमले की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में हावड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित व्यवसायी मो. जाहांगीर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे का इलाके के एक युवक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसे आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था। हालांकि, जाहांगीर का आरोप है कि शेख वासिम नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को उनके घर और फैक्ट्री पर हमला किया।



हमले के दौरान जाहांगीर की पत्नी को घर के सामने ही बेरहमी से पीटा गया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही हैं। परिवार का आरोप है कि इस हमले में शेख वासिम और उसके लोग शामिल थे।

इस घटना के बाद पीड़िता को तुरंत हावड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने दास नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखा रही है।



स्थानीय लोगों और परिवार का दावा है कि शेख वासिम इलाके में अवैध जल व्यापार और तालाब भरने जैसे गैरकानूनी कामों में लिप्त है। मो. जाहांगीर ने जब तालाब भरने का विरोध किया था, तभी से वासिम उन्हें निशाना बना रहा था।

एक छोटी-सी घटना को बहाना बनाकर की गई इस हिंसक वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

पुलिस ने दास नगर थाने में मो. जाहांगीर की शिकायत के साथ-साथ पलटवार में की गई शिकायत भी दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता