मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लॉरियों की आमने-सामने टक्कर, आग की चपेट में आकर चालक की दर्दनाक मौत



सागरदिघी, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): मुर्शिदाबाद के सागरदिघी में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लॉरियों की आमने-सामने टक्कर के बाद भयानक आग लग गई, जिससे एक लॉरी के चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ।



यह हादसा 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागरदिघी के शेखदीघी बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। प्रत्यक्षদर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लॉरी में तुरंत आग लग गई, और देखते ही देखते दूसरी लॉरी भी उसकी चपेट में आ गई।



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की एक गाड़ी और सागरदिघी थाना की पुलिस पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक एक लॉरी के चालक की केबिन में फंसे रहने के कारण जलकर मौत हो चुकी थी। खलासी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।


सूत्रों के अनुसार, एक लॉरी में बालू लदा था, जो गलत दिशा से आ रही थी, जबकि दूसरी चाय से लदी लॉरी असम की ओर से सही लेन में आ रही थी। आमने-सामने की टक्कर के बाद चाय लदी लॉरी में पहले आग लगी, जो बाद में दूसरी लॉरी तक फैल गई।


इस दर्दनाक हादसे से पूरा शेखदीघी इलाका दहल उठा। आग की भयावहता से लोगों में दहशत फैल गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया।


गौरतलब है कि इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महीने पहले एक सरकारी बस में भी अचानक आग लग गई थी। बार-बार हो रहे ऐसे हादसों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार