फ्लाई ऐश की धूल से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर रोके




रानीगंज - रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत साहेबगंज मोड़ निर्माणाधीन बाईपास पर, जो 60 नंबर और 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग आपस में कनेक्टिविटी होगी. ईस बाईपास को निर्माण के लिए फ्लाई ऐश प्रयोग की जा रही है.गुरुवार को स्थानीय लोगों ने फ्लाई ऐश (राख) ढोने वाले डंपरों को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि बाईपास रोड के तहत ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण उड़ने वाली धूल और डंपरों से गिरने वाली राख से पूरा इलाका प्रदूषित हो रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.



प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दुर्लभपुर एमटीपीएस (थर्मल पावर प्लांट) से लाई गई राख को सड़क निर्माण के लिए डाला जा रहा है. इसकी वजह से दिन के समय भी इलाके में धुंध जैसी स्थिति बन जाती है, और घरों, दुकानों और यहां तक कि रसोई में भी राख की परत जमने लगी है. इस प्रदूषण के कारण राहगीरों की आंखों में धूल चली जाती है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं.



ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और निर्माण कंपनी से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.इसी से परेशान होकर उन्होंने आज यह कदम उठाया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अन्य वाहनों को नहीं रोका, लेकिन फ्लाई ऐश ले जा रहे डंपरों को पूरी तरह रोक दिया.



एगरा ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्य बापी भट्टाचार्य ने कहा, "हमारी सिर्फ एक ही मांग है कि सड़क पर नियमित रूप से दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाएगी."


लगभग एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद, निर्माण कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब से निर्माण क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि धूल को नियंत्रित किया जा सके. प्रबंधन से मिले इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया और डंपरों की आवाजाही सामान्य हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात