आंगनबाडी केंद्र की खिचड़ी में मिली छिपकली, ज़हर फैलने की आशंका से 9 लोग अस्पताल में भर्ती



बांकुडा -बांकुड़ा ज़िले के सारेंगा ब्लॉक के दामदी आईसीडीएस केंद्र में परोसी गई खिचड़ी में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सामने आते ही विषाक्त भोजन का डर फैल गया और एहतियातन 9 लोगों को, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, रायपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।



कैसे सामने आई घटना

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दामदी आईसीडीएस केंद्र से रोज़ाना लगभग 55 उपभोक्ता—जिनमें बच्चे, प्रसूता और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं—रोज़ पकाया हुआ भोजन लेकर घर जाते हैं। बुधवार को भी नजदीकी प्राथमिक विद्यालय के शेड में खिचड़ी पकाकर उपभोक्ताओं को दी गई।



खाना घर ले जाकर खाने के समय एक महिला की नज़र पड़ी कि उसकी थाली में खिचड़ी के अंदर एक मरी हुई छोटी छिपकली पड़ी है। वह तुरंत आईसीडीएस कर्मियों को इसकी जानकारी दिया.


त्वरित कदम

आईसीडीएस कर्मियों का कहना है कि सूचना मिलते ही सभी उपभोक्ताओं को फोन कर खिचड़ी न खाने की सलाह दी गई। लेकिन तब तक 9 लोग, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे, खिचड़ी खा चुके थे। ज़हर फैलने की आशंका से सभी को तुरंत रायपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।



स्वास्थ्य विभाग की स्थिति

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अभी तक किसी में गंभीर शारीरिक परेशानी नहीं देखी गई है, लेकिन एहतियातन सभी 9 लोगों को 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा।


जांच की तैयारी

आईसीडीएस कर्मियों और सहायिका का कहना है कि संभव है छिपकली खिचड़ी पकने के दौरान ही गिर गई हो, या फिर घर ले जाने के बाद भी उसमें गिर सकती थी। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि पूरी घटना की गहराई से पड़ताल होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?