पश्चिम सिक्किम में भयानक भूस्खलन, 4 की मौत, 7 वर्षीय बच्चा चमत्कारिक रूप से बचा




पश्चिम सिक्किम (पीबी टीवी): पश्चिम सिक्किम में भारी बारिश के कारण शुक्रवार देर रात भयानक भूस्खलन की घटना घटी, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

यह हादसा यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अपर रिम्बी गांव में हुआ।

लगातार हो रही बारिश से पहाड़ खिसकने की वजह से कई घर मलबे में दब गए। राहत की बात यह कि उसी मलबे से सात साल के एक बच्चे को जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया, जिससे राहत दल के बीच उत्साह लौटा।



सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB), स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोग मिलकर तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

बही हुई नदी के ऊपर लकड़ी के तनों से अस्थायी पुल बनाकर दो महिलाओं को बाहर निकाला गया, हालांकि उनमें से एक को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दूसरी महिला की हालत गंभीर है।


रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री भीम हांग लिम्बु, जिन्होंने खुद राहत कार्यों की निगरानी की।


ग्याजिंग जिले के पुलिस अधीक्षक छेरिंग शेरपा ने बताया,


> “लगातार बारिश और दुर्गम पहाड़ी इलाका राहत कार्य में बड़ी बाधा बना, फिर भी स्थानीय लोगों और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से हमने जान बचाने की पूरी कोशिश की।”


यह हादसा फिर एक बार यह साफ कर गया कि पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन की तत्परता और योजनाबद्ध तैयारी कितनी आवश्यक है।

जहां एक ओर स्थानीय लोगों की साहसिक भूमिका ने कई जानें बचाईं, वहीं दूसरी ओर यह घटना पहाड़ी जीवन की गंभीर चुनौतियों और असुरक्षा को भी उजागर करती है।


अब जरूरत है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार