सालानपुर में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का 15 घंटे तक रास्ता जाम



पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी): पश्चिम बर्धमान जिले के सालानपुर थाना अंतर्गत कल्याणेश्वरी फाड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग को लेकर 15 घंटे तक रास्ता जाम रखा।



मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे यह हादसा कल्याणेश्वरी से देन्दुआ जाने वाली मुख्य सड़क पर, देन्दुआ अस्पताल के पास हुआ। मृतक की पहचान श्रीरामपुर गांव के निवासी अशोक महतो (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहे थे, तभी एक छह चक्कों वाले ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो उठे। उन्होंने देन्दुआ-कल्याणेश्वरी रोड और आसनसोल-चित्तरंजन रोड को जाम कर दिया। साथ ही, आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में तोड़फोड़ भी की।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी रास्ते पर ही बैठ गए। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि मृतक के परिवार से दो लोगों को नौकरी दी जाए और 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ऐसी घटनाएं इस इलाके में लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि देन्दुआ क्षेत्र की सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।


साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देन्दुआ मोड़ से कल्याणेश्वरी मोड़ तक की सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की भी मांग की है।


प्रशासन और ट्रक मालिक की ओर से कोई आश्वासन न मिलने पर महिलाओं समेत ग्रामीण प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे। करीब 15 घंटे तक रास्ता जाम रहा, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह ठप हो गया था।


पुलिस ने आश्वासन देकर धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान