बालुरघाट के सरकारी होम से तीन नाबालक फरार, सीसीटीवी की निगरानी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


बालुरघाट /दक्षिण दिनाजपुर( पीबी टीवी ): दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट के होसैनपुर इलाके में स्थित सरकारी शुभायन होम से तीन नाबालक किशोर सीसीटीवी और सुरक्षा गार्डों की निगरानी को चकमा देकर फरार हो जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह घटना सामने आते ही इलाके में चंचलता और प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 14-15 वर्ष आयु वर्ग के तीन किशोर होम के दक्षिणी दिशा के ऊँचे दीवार को पार कर फरार हो गए। इनमें से दो का घर दक्षिण दिनाजपुर और एक का मालदा जिले में है।


इस घटना के बाद शुभायन होम प्रशासन ने बालुरघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना प्रभारी सुमंत विश्वास के नेतृत्व में एक विशाल पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल की जांच शुरू की।


सरकारी होम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा रक्षकों के रहते हुए भी तीनों नाबालक किस तरह एक साथ फरार हो गए — यह प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण दिनाजपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी हरीश राशिद ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा,

“यह मामला अत्यंत गंभीर है, हम इसे प्राथमिकता के साथ देख रहे हैं। फरार किशोरों को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”


पुलिस और प्रशासन इस घटना की हर कोण से जांच कर रहा है, और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात