परमिट विवाद से बांकुड़ा बस स्टैंड पर बस सेवा ठप, यात्रियों ने किया सड़क जाम


बांकुड़ा: गुरुवार को बांकुड़ा बस स्टैंड पर परमिट से जुड़ी समस्या को लेकर बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली। परमिट विवाद के कारण बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं और सैकड़ों यात्री बस स्टैंड पर फंसे रहे।


दूर-दराज़ से बांकुड़ा पहुंचे यात्री बस स्टैंड पर निराश दिखे। खासतौर पर वे लोग जिन्हें बांकुड़ा अस्पताल में इलाज के लिए आना था, उनके परिजन भी काफी परेशान हुए क्योंकि बस उपलब्ध न होने के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके।


इस अव्यवस्था से नाराज़ होकर नित्य यात्री और अन्य लोग आखिरकार सड़क पर उतर आए और बस स्टैंड के सामने रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसकी वजह से बस सेवाएं बाधित हुई हैं।


अभी तक प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया है, जिसके चलते बसों का संचालन बंद है और यात्री परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इस समस्या को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर