आर.जी. कर अस्पताल में वित्तीय घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता के डिप्टी मेयर अतिन घोष के घर सीबीआई का छापा



कोलकाता ( न्यूज एशिया) : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार दोपहर कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता अतिन घोष के उत्तर कोलकाता स्थित आवास पर छापा मारा।



दोपहर करीब 2 बजे के बाद तीन सीबीआई की गाड़ियाँ अतिन घोष के निवास पर पहुँचीं। छापेमारी के समय अतिन घोष घर पर ही मौजूद थे। केंद्रीय बलों के जवानों की मौजूदगी में सीबीआई अधिकारियों ने घर की तलाशी शुरू की और अतिन घोष से पूछताछ भी की जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, आर.जी. कर अस्पताल से जुड़े एक ठेके को लेकर बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में पहले से ही कुछ दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे थे, जिनमें अतिन घोष का नाम सामने आया था।


सीबीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह छापा जांच के सिलसिले में अहम कड़ी साबित हो सकता है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने अब तक इस मुद्दे पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।


यह छापेमारी ऐसे समय हुई है जब राज्य सरकार और केंद्र के बीच विभिन्न जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर लगातार टकराव चल रहा है। अब देखना होगा कि सीबीआई की यह कार्रवाई राज्य की सियासत में किस तरह के हलचल पैदा करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार