रानीगंज में 'बैटल ऑफ फ्रीडम सीजन 3' हिप-हॉप डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अथिति,एवं डांस करते प्रतियोगी


रानीगंज- रानीगंज की प्रतिभा को बढ़ावा देने और युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से, लायंस क्लब ऑफ रानीगंज और साइन श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में 'बैटल ऑफ फ्रीडम सीजन 3' हिप-हॉप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.यह आयोजन लायंस कम्युनिटी हॉल में हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अन्य राज्यों और पड़ोसी देशों के भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.


इस प्रतियोगिता में कुल 102 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इनमें न केवल रानीगंज और पश्चिम बंगाल के कलाकार शामिल थे, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और अन्य राज्यों के भी डांसर आए थे. इस आयोजन का सबसे खास पहलू यह था कि नेपाल और असम के जाने-माने विचारकों ने जज के रूप में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया .


लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जिंदल ने बताया कि पिछले दो सालों की तरह इस साल भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है. इस मंच के माध्यम से बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिला, जिससे वे भविष्य में देश-विदेश के बड़े मंचों पर रानीगंज का नाम रोशन कर सकें.


लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष आलोक बगड़िया ने भी इस पहल की सराहना की.उन्होंने कहा कि साइन श्री डांस स्टूडियो के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मकसद यही है कि यहां के बच्चों को एक ऐसा मंच मिले, जिससे वे और बड़े पैमाने पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें.


इस सफल आयोजन में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष आलोक बगड़िया, सचिव बानी खेतान, पूर्व अध्यक्ष राजेश साव,डॉ चैताली बासु,उज्जवल पातेसरिया राजेश जिंदल, मुकेश गया और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. यह प्रतियोगिता रानीगंज के कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसने युवा डांसरों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद