रानीगंज में स्वामी सुविरानंद जी महाराज का "मातृ अनुध्यान" पर आध्यात्मिक प्रवचन




रानीगंज- रानीगंज के कुमार बाजार स्थित विवेकानंद सेवा केंद्र में सोमवार की संध्या एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया.इस अवसर पर रामकृष्ण मठ एवं मिशन, बेलूर मठ के महासचिव, स्वामी सुविरा नंद जी महाराज ने "मातृ अनुध्यान" विषय पर एक प्रेरणादायक आध्यात्मिक प्रवचन दिया.



अपने व्याख्यान में स्वामी सुविरा नंद जी महाराज ने इस बात पर जोर दिया कि माँ केवल एक नाम नहीं, बल्कि करुणा, ममता, सहिष्णुता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं.उन्होंने समझाया कि मातृ अनुध्यान का वास्तविक अर्थ माँ के इन उदात्त गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करना और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा जागरूक रहना है. उन्होंने समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया.


इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संयोजक प्रदीप बाजोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया और रानीगंज विवेकानंद सेवाकेंद्र द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना की.बाजोरिया ने कहा कि विवेकानंद सेवा केंद्र वर्षों से निःस्वार्थ भाव से सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर रहा है.


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निरापद मंडल ने की, जबकि इसका सफल संचालन सचिव शिबाशीष भट्टाचार्य द्वारा किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लिया और स्वामी शुभ्रानंद जी के प्रवचन से आत्मिक शांति और लाभ प्राप्त किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता