रानीगंज में मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्रों और सीए प्रोफेशनल्स का सम्मान समारोह



रानीगंज — रानीगंज के सर्राफ भवन में गुरुवार को पश्चिम बंगाल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मारवाड़ी समाज के उन मेधावी युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, साथ ही उन युवाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है.


समारोह का उद्देश्य और महत्व

मारवाड़ी युवा मंच के मुख्य सलाहकार राजेश जिंदल ने बताया कि यह सम्मान समारोह हर साल आयोजित किया जाता है.इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान युवाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा देना है.उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के उत्साह को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया है.


सम्मानित होने वाले युवा

इस वर्ष कुल 100 युवाओं को सम्मानित किया गया. इनमें से अधिकांश रानीगंज क्षेत्र के निवासी थे, जबकि कुछ आसनसोल और जमुड़िया से भी आए थे, जिन्होंने विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इन सभी सफल युवाओं को संगठन की ओर से पुरस्कार और उपहार प्रदान किए गए.


गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

समारोह में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें अतिथि के रूप में समाज सेवी राजेन्द्र प्रसाद खैतान,मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष लोचन अग्रवाल,मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा की अध्यक्षा स्वीटी लोहिया,मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रतीक मोर,सचिव अमित बजाज के अलावा मुख्य अथिति के रूप में मनोज सर्राफ शामिल थे .इसके अलावा पश्चिम बंगाल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाजोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे. दोनों ही संगठनों के तमाम सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया.यह सम्मान समारोह मारवाड़ी समाज द्वारा शिक्षा और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार