मिशन उड़ान फाउंडेशन ने रानीगंज के बालकृष्ण स्कूल में 'गुड टच बैड टच' पर बच्चों को किया जागरूक



रानीगंज -: सामाजिक संस्था मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन ने रानीगंज के कॉलेज पाड़ा स्थित बालकृष्ण स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में शिक्षित करना था.लगभग 250 विद्यार्थियों ने इस सत्र में भाग लिया.


जागरूकता के साथ मनोरंजन भी

जागरूकता सत्र के साथ-साथ, बच्चों के मनोरंजन के लिए एक मैजिक शो का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.इस अवसर पर स्कूल के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया.


मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष कंकना सिन्हा मंडल ने बताया कि उनका संगठन पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक कर रहा है. उन्होंने कहा कि बालकृष्ण स्कूल में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और भविष्य में भी यह जागरूकता अभियान जारी रहेगा. कंकना सिन्हा मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए स्कूल के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया.

इस मौके पर बालकृष्ण स्कूल के डायरेक्टर मोहन कुशवाहा और मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष कंकना सिन्हा मंडल के अलावा संगठन के सदस्य तृष्णा ज्योति, सुतापा बेबी, शुभम जफर, अर्पिता और दीपक भी उपस्थित थे. यह पहल बच्चों को सुरक्षित रखने और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात