युवा उड़ान ने रानीगंज स्टेशन पर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस: 'एक पेड़ मां के नाम' को किया साकार



रानीगंज- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, सामाजिक संस्था युवा उड़ान ने रानीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" नारे को जमीनी हकीकत में बदलना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था.


कार्यक्रम में रानीगंज के स्टेशन मास्टर डी. कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने युवा उड़ान के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.


युवा उड़ान के सदस्य दिनेश सोनी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' का नारा दिया है, लेकिन इसे जमीन पर उतारकर पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है." उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की कि वे वर्ष में कम से कम दो पेड़ लगाएं. सोनी ने आगे कहा, "जिस तरह हम अपनी मां का पल-पल ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपने लगाए गए पेड़ों की भी देखभाल करनी चाहिए और उन्हें बचाना चाहिए।" उन्होंने प्लास्टिक के बजाय कागज़ के थैलों का उपयोग करने की भी सलाह दी .


इस कार्यक्रम में युवा उड़ान के अन्य सदस्य जैसे सोनू बर्नवाल, आयुष भालोटिया, सिद्धार्थ मुखर्जी, पायल अग्रवाल, नवनीता दास, और नीतीश मटोलिया भी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय रूप से वृक्षारोपण में भाग लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन