बर्दवान में दामोदर नदी में जलस्तर बढ़ने से 15 लॉरियां डूबीं, प्रशासन बचाने में जुटा




  बर्दवान (पीबी टीवी ) लगातार हो  बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बर्दवान से होकर बहने वाली दामोदर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है. अचानक से जलस्तर बढ़ ने से रेत से लदी कई लॉरियां दामोदर नदी में डूब गईं। गुरुवार को  कैमरे में यह तस्वीर कैद हुई। यह घटना पूर्वी बर्दवान जिले के गलसी थाना अंतर्गत सोंडा बालीघाट इलाके में हुई। एक साथ 15 लॉरियों के नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रात में रेत लेने के लिए कई लॉरियां सोंडा बालीघाट आई थीं। हालांकि, उनमें से कुछ रेत से लदी हुई थीं, लेकिन उनमें से एक लॉरी में यांत्रिक खराबी आ गई और वह बीच में ही रुक गई। उसके पीछे कई अन्य लॉरियां भी फंस गईं। इस बीच, नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही देर में एक के बाद एक लॉरियां पानी के तेज बहाव में डूब गईं।

 बाद लॉरियो को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई, लेकिन वह काम नहीं आई।" स्थानीय निवासी ने बताया, "अभी करीब 15 लॉरियां   नदी में समा चुकी हैं। अभी तक बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है।" घटना की खबर मिलने के बाद गलसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ियों से चालक और खलासी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि नदी में डूबी इन ट्रकों को कैसे और कब निकाला जाएगा? स्थानीय लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में बारिश तेज होने पर स्थिति और भी जटिल हो सकती है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार