नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में तृणमूल नेता समेत दो गिरफ्तार



 मुर्शिदाबाद   (पीबी टीवी ) :  हरिहरपारा में नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में तृणमूल नेता समेत एक को गिरफ्तार किया गया, शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया.

मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा ब्लॉक के गोबरगारा गांव में चॉकलेट और पैसे चोरी करने के संदेह में एक नाबालिग को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोपी तृणमूल नेता राजमुद्दीन शेख उर्फ मिंटू, जो हरिहरपाड़ा ग्राम पंचायत की सदस्य का पति है, को पुलिस  ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक अन्य युवक रबीउल इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया है।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजमुद्दीन शेख की किराना दुकान से चोरी करने के संदेह में नाबालिग को पकड़ लिया गया, पेड़ से बांध दिया गया और उसकी पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि शुरू में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने स्वतः ही जांच शुरू कर दी।



पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को शनिवार को बहरामपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज की समीक्षा की जा रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बाइट:- सेजानुल बिस्वास (हरिहरपाड़ा ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष)

जुल्फिकार अली खान (हरिहरपाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात