सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने के आरोप में बांकुड़ा में एक और युवक गिरफ्तार



बांकुड़ा: सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने वालों पर बांकुड़ा जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है. हाल ही में रायपुर और बरजोडा से दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने अब विष्णुपुर थाना क्षेत्र से एक और युवक को गिरफ्तार किया है.



पुलिस ने कल रात विष्णुपुर थाना अंतर्गत बगदाहरा गांव से मुश्ताक मंडल नामक युवक को देश विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया. उसे विष्णुपुर महकमा अदालत में पेश किया गया.



भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए, बांकुड़ा जिला पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि किसी भी देश विरोधी या धार्मिक उन्माद फैलाने वाली गतिविधि को रोका जा सके. इसी क्रम में विष्णुपुर थाने की पुलिस ने बगदाहरा गांव के मुश्ताक मंडल के प्रोफाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट देखी. इस पोस्ट में युवक धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहा था.



इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मुश्ताक मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि कुछ लोग मिलकर इस तरह की धार्मिक उन्माद से भरी पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.मुश्ताक मंडल ने भी ऐसे ही एक समूह से इस पोस्ट को लेकर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था. पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी से पहले मुश्ताक मंडल ने उस विवादास्पद पोस्टर को सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश भी की थी.


वर्तमान में पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि इस पोस्ट को बनाने और फैलाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात