कोलकाता (पीबी टीवी): साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. आईडी से विस्फोट कर स्वास्थ्य भवन को उड़ाने की धमकी के बाद बिधान नगर पुलिस की तलाशी अभियान जारी है.
सोमवार की सुबह, स्वास्थ्य भवन के प्रशासनिक अधिकारियों को किसी अज्ञात स्रोत से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था कि स्वास्थ्य भवन को 30 मिनट के भीतर आईडी बम से उड़ा दिया जाएगा। इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। बिधाननगर पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। विधान नगर पुलिस पुलिस कुत्तों और बम निरोधक दस्तों के साथ स्वास्थ्य भवन के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ले रही है।

0 टिप्पणियाँ