रानीगंज में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



रानीगंज- पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल और रानीगंज सहित पूरे देश में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे निपटने के लिए जागरूकता को एकमात्र प्रभावी तरीका माना जा रहा है. इसी के मद्देनजर, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रानीगंज इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और रोट्रैक्ट क्लब के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों और उनकी रोकथाम के बारे में जनता को शिक्षित करना था.



इस सेमिनार में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम सेल के आईसी विश्वजीत मुखर्जी और इंडियन साइबर डिफेंस के सीईओ मनदीप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. इनके अलावा, रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे.



इस अवसर पर, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रोग्राम चेयरमैन और चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया, अरुण भरतीया, चेंबर के अध्यक्ष रोहित खेतान, जनरल सेक्रेटरी अरुणमय कुंडु, और चेंबर के तमाम सदस्य उपस्थित रहे.


अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराध कैसे होते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी अत्यधिक साझा करने से बचें, क्योंकि हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं. वक्ताओं ने आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि यह साइबर अपराधियों का बिछाया गया जाल हो सकता है, जिसमें आप फंस सकते हैं.


उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में ऑनलाइन लेनदेन एक आवश्यकता बन गया है, लेकिन इसमें अत्यधिक सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है.अधिकारियों ने कहा कि आजकल अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट नाम पर डराकर या बैंक लोन या अन्य स्कीम के नाम पर लालच देकर अपना शिकार बनाते हैं. उन्होंने सलाह दी कि हर व्यक्ति को इन सभी बातों के प्रति सतर्क रहना चाहिए. इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत पुलिस प्रशासन की मदद लेनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार