तृणमूल की पंचायत प्रधान को मिली सामूहिक बलात्कार, नग्न करने और एसिड हमले की धमकी





कोलकाता (फोटो )| तृणमूल नेतृत्व वाली पंचायत प्रधान को सामूहिक बलात्कार, नग्न करने और एसिड हमले की धमकी मिली है। इस संबंध में पंचायत प्रधान ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।यह घटना बीरभूम के मुरारई 2 ब्लॉक के कुशमोर 2 ग्राम पंचायत की है। तृणमूल कांग्रेस की पंचायत  प्रधान  का  परवीन बीबी हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया कि पैकोर निवासी ठेकेदार अर्धेंदु दास, काशिमनगर गांव के सिसफुल शेख, फजले शेख, कुशमोर गांव के सूरज शेख और धनगरा गांव के इनामुल शेख ने उसे सामूहिक बलात्कार की धमकी दी। उन्होंने उसका चेहरा बिगाड़ने के लिए उस पर तेजाब फेंकने तथा उसे गांव में नग्न अवस्था में घुमाने की धमकी भी दी। अपराधियों ने अपहरण की भी धमकी दी। पैकोर ग्राम पंचायत क्रमांक 1 के कार्यकर्ताओं की मदद से मुझे बचाया गया। उन्होंने कहा, "मैं ऑफिस के काम से मुरारई पंचायत क्रमांक 2 में गयी थी । वहां से मैं पैकर 2 ग्राम पंचायत में गयी,  क्योंकि उस पंचायत के कार्यकारी अधिकारी हमारे पंचायत में शामिल होने वाले थे, इसलिए मैं उनसे मिलने गयी थी। उस समय, आरोपियों ने नशे में धुत होकर मुझे अश्लील भाषा में गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने सामूहिक बलात्कार से लेकर मेरे चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। उन्होंने मुझे अगवा करने की भी धमकी दी। उस समय, जब पंचायत के कर्मचारी खड़े हो गए, तो बदमाश भाग गए।" प्रधान ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उन पर इसलिए हमला करने का प्रयास किया क्योंकि उन्हें पंचायत का काम नहीं दिया गया था। पुलिस ने सहयोग नहीं किया। दोपहर से पुलिस स्टेशन में बैठे रहने के  बाद, शाम को पुलिस स्टेशन में पैकोर को लिखित शिकायत मिली।

हालाँकि सूरज शेख ने कहा, " पंचायत प्रधान झूठे आरोप लगा रही हैं। वे टेंडर जारी करने में किसी नियम-कानून का पालन नहीं कर रही हैं। हमने उनके खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था। न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन मुखिया ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया। मुखिया हमें परेशान करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार