आखिरकार हुगली निवासी पूर्णम साऊ की हुई वतन वापसी, बीएसएफ जवान का लौटना भारत की बड़ी जीत




कोलकाता (पीबी टीवी )पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साऊ  को रिहा कर दिया गया है। उन्हें अटारी सीमा से भारत भेजा गया है। 20 दिन पहले पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू को पकड़ लिया था. पहलगाम हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को पूर्णम गलती से पाकिस्तान की सीमा पार कर गया था। तब से वह लापता है। उसकी गर्भवती पत्नी लगातार अपने पति को वापस पाने की कोशिश कर रही थी।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी अपनी पत्नी को आश्वस्त किया था कि पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक जीत भारत की होगी और उनके पति की वतन वापसी होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में काफी सक्रीय थी. उनके वतन वापसी से पूर्णम के घर में खुशी का माहौल है। पूर्णम की घर वापसी की खबर सुनकर परिवार के सदस्य बहुत खुश हुए। पूरा परिवार रसगुल्ले  बांट रहा है।


पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात चालीस वर्षीय पूर्णम    23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे। बाद में उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। पूर्णम की पत्नी रजनी को जब यह खबर मिली तो वह परेशान हो गईं। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा इलाके से वाघा-अटारी सीमा पर पहुंचीं। उन्होंने अपने पति की सुरक्षित वापसी पर जोर दिया।


गर्भवती रजनी को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूर्णम सुरक्षित है और उसे वापस लौटने को कहा। उन्हें आश्वासन दिया गया कि पूर्णम ठीक है और शीघ्र ही भारत लौट आएगी। बीएसएफ लगातार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी। इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद दोनों के बीच युद्ध जैसी स्थिति ने चिंता को और बढ़ा दिया।

इसलिए जैसे ही पूर्णम भारत आये, लोगों की छाती गर्व से चौड़ी हो गयी। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना और पीएम मोदी की तारीफ होने लगी। बॉर्डर पर भारत माता की जय गूंजी. लोगों ने कहा कि यह आज के भारत की ताकत है कि पूर्णम कुमार 20 दिन बाद सकुशल वापस लौट आए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता