सिउड़ी पुलिस ने चोरी की 8 बाइकों के साथ दो चोरों को किया गिफ्तार



वीरभूम (पीबी टीवी ) सिउड़ी पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।  सिउड़ी थाने में कई दिनों से मिठाई की दुकान, चाय की दुकान, आबादी वाले इलाके या घर की गली से बाइक चोरी  हो रही थी और इसकी शिकायत थाने में दर्ज  कराई जा रही  थी. उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद की है। पता चला है कि मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के श्योराकुर्दी इलाके के मोहम्मद बाजार के निवासी शेख अजीजुल को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस आरोपी शेख अजीजुल की गिरफ्तारी के बाद एक और व्यक्ति का नाम सामने आया, शराफत अंसारी, जिसका घर झारखंड इलाके में है. पता चला है कि वह बाइक चोरी कर झारखंड में तस्करी करता था। दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ गाड़ियां बरामद करने के बाद सिउड़ी थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की इन बाइकों को कितने समय से कहां-कहां तस्करी कर लाया जा रहा था ?  इसमें और कोई शामिल है या नहीं, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि, बाइक बरामद होने के बाद चोरी हुए घर के मालिकों ने पुलिस की सहायता की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार