टॉय ट्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की हुई मौत, एक अन्य हुई घायल



 सिलीगुड़ी ( पीबी टीवी )  टॉय ट्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई  है,  एक अन्य किशोरी घायल हुई है। इस घटना से दार्जिलिंग में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुर्सियांग रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच इस घटना में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक स्कूली छात्रा का नाम रोशनी राय (15) है। वह कर्सियांग के मकाईबाड़ी इलाके का निवासी थी। रोशनी एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना में उनकी बहन प्रतीक्षा राय (19) घायल हो गईं है। हालांकि, डीएचआर अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना में रेलवे अधिकारियों की कोई गलती नहीं है।

सोमवार की सुबह वह अपनी बहन के साथ दवा खरीदने के लिए घर से निकली थी। कर्सियांग बाजार में टॉय  ट्रेन से दोनों को धक्का लगा गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत बचाकर कर्सियांग सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के बाद प्रतीक्षा को छुट्टी दे दी गई। लेकिन रोशनी की हालत गंभीर होने के कारण उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल से परिवार के सदस्यों ने उन्हें सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में स्थानांतरित कर दिया। लेकिन रोशनी की सुबह-सुबह ही मौत हो गई।आपको बता दें कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को प्यार से "टॉय ट्रेन" कहा जाता है। दार्जिलिंग की यह टॉय ट्रेन राइड यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है और यह लोकप्रिय सवारी दार्जिलिंग को सिलीगुड़ी से जोड़ती है। इस ट्रेन की स्पीड काफी कम होती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार