अमृत नगर कोलियरी में टेंडर विवाद गहराया, स्थानीय वाटर टैंकर वाहन मालिकों का प्रदर्शन



रानीगंज: ईसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र अंतर्गत अमृत नगर कोलियरी में वाटर टैंकर के टेंडर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है.ऑनर्स एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन, जो कि स्थानीय वाहन मालिकों और चालकों का संगठन है, ने इस टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने अमृत नगर कोलियरी और कुनुस्तोरिया एरिया के जनरल मैनेजर कार्यालय के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा.


संगठन का आरोप है कि यह टेंडर प्रक्रिया बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के संपन्न की गई. संगठन के सचिव दीपक दास ने बताया कि जेम पोर्टल पर टेंडर तो जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय संगठन को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई और बाहर के किसी व्यक्ति को यह ठेका दे दिया गया. उन्होंने इस प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई.



दीपक दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन संगठन के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुनता है, तो संगठन भी पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने प्रशासन को 10 दिनों का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि के भीतर विवादास्पद टेंडर को रद्द नहीं किया जाता है, तो संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा. इस संबंध में संगठन की ओर से महाप्रबंधक कार्यालय को एक लिखित मांग पत्र भी सौंपा गया है


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जेम पोर्टल की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में छोटे व्यवसायी, ट्रांसपोर्टर और सप्लायर प्रभावित हुए हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है.


इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए दीपक दास ने कहा कि उन्होंने पहले कभी भी इस क्षेत्र में कोई विवाद उत्पन्न नहीं होने दिया था ,जबकि कई वाहन चालक यहां 30 से 40 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अब अचानक टेंडर के माध्यम से बाहरी लोगों को काम मिलने से स्थानीय वाहन चालक बेघर हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि वाहन मालिक और चालक लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं और यहां के जनरल मैनेजर इस स्थिति से अवगत हैं इसके बावजूद, उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पर हस्ताक्षर किए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे स्थानीय वाहन मालिकों और चालकों के साथ सीधा टकराव चाहते हैं.


दीपक दास ने आगे कहा कि आज ज्ञापन सौंपा गया है और प्रशासन को कार्रवाई के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है. यदि इस अवधि में टेंडर रद्द नहीं किया जाता है, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस क्षेत्र में अन्य अनियमितताएं भी हैं, जिन पर वे अब तक चुप थे, लेकिन अब वे इन सभी मुद्दों को भी सार्वजनिक करेंगे. अमृत नगर कोलियरी में टेंडर विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव व्याप्त है और आगे क्या होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता