गुंजन पार्क के पास किसानों की गोभी की फसल नष्ट, वसूली और धमकी का आरोप



जामुड़िया- निघा इलाके स्तिथ गुंजन पार्क के समीप खेती कर रहे किसानों पर उस समय संकट आ गया जब सरकारी वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए उनकी खड़ी फसल को कथित तौर पर नष्ट कर दिया गया. एक पीड़ित महिला किसान ने बताया कि इस कार्रवाई में उनकी लगभग 10,000 गोभी की फसल बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.



महिला और उनके बेटे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित और सत्येंद्र प्रसाद नामक कुछ लोग उनसे पैसों की वसूली करते हैं और विरोध करने पर उन्हें धमकी देते हैं तथा मारपीट भी करते हैं.उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे छोटे किसान हैं और खेती करके ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस तरह की धमकियों और खड़ी फसल को नष्ट किए जाने से उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है.


पीड़ित महिला ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी तैयार गोभी की फसल को उजाड़ दिया गया, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि इस तरह की मनमानी और वसूली से किसानों का मनोबल टूटता है और खेती करना मुश्किल होता जा रहा है.


इस घटना ने इलाके के अन्य किसानों के बीच भी चिंता पैदा कर दी है. वे भी इस बात से आशंकित हैं कि कहीं उनके साथ भी ऐसा न हो. किसानों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे, साथ ही पीड़ित किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा भी दिलाया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर