जामुड़िया बाजार में फिर कपड़े दुकान में लगी आग, दहशत का माहौल, अग्निशमन केंद्र की कमी पर फूटा लोगों का गुस्सा




जामुड़िया: जामुड़िया बाजार में शुक्रवाद सुबह एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.यह घटना ताज बंगाल नामक एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में हुई, जिससे दुकान में कपड़े सहित दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इसी बाजार में चंदा श्री नामक एक अन्य कपड़े की शोरूम में भीषण आग लगी थी, जिसमें भी लाखों का नुकसान हुआ था।



शुक्रवार सुबह ताज बंगाल में आग लगने के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. पिछली घटना की तरह इस बार भी सरकारी दमकल विभाग के पहुंचने में काफी देर हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे पहले एक निजी कारखानों के दमकल इंजिन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की.इसके घंटों बाद आसनसोल और रानीगंज से सरकारी दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था.



लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं और सरकारी दमकल विभाग की देरी से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.लोगों का कहना है कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में स्थाई अग्निशमन केंद्र न होने के कारण उन्हें इस तरह का लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है.



इस संबंध में स्थानीय माकपा के युवा नेता बिकास यादव ने कहा कि जामुड़िया में अग्निशमन केंद्र का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने पिछली आगजनी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना चिंताजनक है.श्री यादव ने जामुड़िया नगरपालिका को 2015 में आसनसोल नगर निगम में विलय करने के निर्णय पर भी सवाल उठाया और कहा कि जामुड़िया के निवासियों से कोलकाता महानगर निगम के बराबर कर वसूला जा रहा है, लेकिन उन्हें पंचायत स्तर की सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं.


पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि 20 दिनों के भीतर दूसरी बार रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि एक निजी कारखाने का मालिक अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था कर सकता है, लेकिन राज्य सरकार जामुड़िया के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ टैक्स वसूलने में अपनी सफलता दिखाती है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में जामुड़िया के लोगों को परेशानी हो रही है.


मौके पर पहुंचे जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित कर लिया गया था. उनके बोरो से भी पानी के टैंकर भेजे गए थे और स्थानीय कारखानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई थीं. उन्होंने यह भी बताया कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में फायर स्टेशन के लिए सभी कागजात विधायक को सौंप दिए गए हैं और जल्द ही इस पर बातचीत कर अग्निशमन केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.


जामुड़िया के वर्तमान विधायक ने विधायक बनने के बाद एक साल के भीतर अग्निशमन केंद्र शुरू करने का वादा किया था, लेकिन उनके चार साल के कार्यकाल के बावजूद अभी तक यह वादा पूरा नहीं हो सका है. लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने एक बार फिर जामुड़िया में अग्निशमन केंद्र की आवश्यकता को पुरजोर तरीके से सामने ला दिया है. स्थानीय लोग अब सरकार से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा