बांकुड़ा- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हाल ही में हुए बर्बर आतंकी हमले और निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में गुरुवार को बांकुड़ा जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक मौन मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की.
जिला भाजपा नेतृत्व द्वारा आयोजित यह जुलूस शाम को बांकुड़ा के नोतुन गंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ. कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मशालें लिए शांतिपूर्वक मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे. इस दौरान, उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. जुलूस का समापन बांकुड़ा के हृदय स्थल मचंतला में खुले मंच पर हुआ, जहाँ एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया.
इस मौन मशाल जुलूस में बांकुड़ा के विधायक नीलाद्री शेखर दाना, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रोसेनजीत चटर्जी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया.उन्होंने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित और निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया.

0 टिप्पणियाँ