रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन का पदस्थापन दिवस समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित



रानीगंज- रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन का पदस्थापन दिवस समारोह रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर वर्ष 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संदीप सोमानी को अध्यक्ष और संजय खेतान को उपाध्यक्ष चुना गया.



समारोह के दौरान रवि सोमानी ने सचिव और सौरव सिन्हा ने संयुक्त सचिव का पदभार ग्रहण किया. जयदीप दत्त को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके अतिरिक्त अभिषेक खेतान, अमित गोयल, अमित खेतान, अमित कायल सहित कुल 14 सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. प्रदीप गोयल और पंकज सोमानी एक्स ऑफिशिओ सदस्य के रूप में चुने गए हैं.



रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सलाहकार बोर्ड का भी गठन किया गया, जिसमें प्रदीप गोयल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। अशोक दत्ता, बलाई सिंह, महेश मोदी, ओम प्रकाश सोमानी और सलिल सिंह सलाहकार के रूप में बोर्ड में अपनी सेवाएं देंगे 


पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सोमानी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सभी के समर्थन से यह जिम्मेदारी मिली है और वह संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कपड़े के व्यापार में आ रही नई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए इनसे निपटने के लिए सभी व्यापारियों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया.


रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने संदीप सोमानी को बधाई देते हुए उन्हें एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति बताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार संदीप सोमानी ने अपने व्यक्तिगत व्यवसाय को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाया है, उसी प्रकार वह अपने नेतृत्व क्षमता से रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.उन्होंने ऑनलाइन व्यवसाय को व्यापारिक चुनोती बताते हुए हम व्यापारियों को सर्वप्रथम अपने जिस वस्तु का व्यापार हो उस वस्तु को ऑनलाइन मंगानी बन्द करनी चाहिए,पहले स्वंय इसकी शुरुवात करेंगे तभी इस चुनोती का सामना भी कर पाएंगे.


रानीगंज के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण भरतीया ने भी संदीप सोमानी और उनकी नई टीम को शुभकामनाएं दीं.उन्होंने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन को हर संभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया.


समारोह के दूसरे भाग में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सोमानी, सचिव रवि सोमानी और कोषाध्यक्ष जयदीप दत्त को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.


 सलाहकार सलिल सिंह ने कहा कि संगठन समय के अनुसार कार्य कर रहा है, लेकिन प्रयास अभी भी पर्याप्त नहीं हैं.उन्होंने सभी व्यापारियों से आपसी सहयोग की अपील की ताकि सामूहिक रूप से समस्याओं का समाधान किया जा सके.


रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संदीप भालोटीया ने चैंबर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान रखता है और व्यापारिक हितों से जुड़े मामलों में इसकी पहल महत्वपूर्ण है.


समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप गोयल ने कहा कि संस्था के समक्ष समय-समय पर अनेक चुनौतियां आती रही हैं, जिनका सभी ने मिलकर सामना किया है। उन्होंने भविष्य में भी सामूहिक कार्य प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया.


कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष अनूप सराफ ने उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह पदस्थापन दिवस समारोह रानीगंज के व्यापारी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा