बांकुड़ा में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत



बांकुड़ा: मंगलवार की शाम बांकुड़ा के नमो अंचुरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। छतना के रहने वाले शेख सिराज (18) और शाहिद खान (18) बांकुड़ा से खरीदारी करके अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ़्तार बहुत तेज़ थी और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।




टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बांकुड़ा सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों शवों को बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज भेजा। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त