जामुड़िया में बुनियादी सुविधाओं की मांग और अवैध खनन के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन, बोरो चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन


जामुड़िया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [माकपा] ने जामुड़िया बोरो क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी सुविधाओं की कमी, अवैध बालू खनन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, सड़क अतिक्रमण और सिंघारण नंदी पर कुछ कारखानों द्वारा कथित कब्जे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने बस्ती और झुग्गी वासियों को वैकल्पिक पुनर्वासन के बिना बेदखल करने के प्रयासों का भी कड़ा विरोध किया.



माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बोरो नंबर एक के चेयरमैन शेख शानदार को एक ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर पूर्व सांसद बंशोगोपाल चौधरी,जामुड़िया नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन तापस कवि, सुमित कवि, कमालुद्दीन अंसारी, भरत पासवान, बुद्धदेव रजक, सुजीत दतो, उज्जल चटर्जी, विकाश यादव, संजय चटर्जी और अब्दुल कयूम सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.


ज्ञापन में माकपा ने वामफ्रंट सरकार के समय में बनी ढलाई और पिच की सड़कों की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की, जो अब यातायात के लायक नहीं रह गई हैं. विशेष रूप से इकड़ा स्टेशन से इकड़ा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क पर फैक्ट्रियों के भारी वाहनों के दबाव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. बेनाली से बोगड़ा तक की सड़क भी लंबे समय से खराब है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है.


पार्टी ने वार्डों में नियमित सफाई न होने के कारण दूषित हो रहे वातावरण और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नाराजगी जताई.माकपा ने अखलपुर स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर वहां नगरपालिका का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना का पुरजोर विरोध किया. उनका कहना है कि यदि अखलपुर स्वास्थ्य केंद्र बंद होता है, तो जामुड़िया और आसपास के क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो जाएंगे. माकपा की मांग है कि किसी दूसरी जगह पर नगर निगम द्वारा सभी सुविधाओं से युक्त एक और अस्पताल बनाया जाए और अखलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक 100 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील किया जाए.


जामुड़िया बाजार में सड़क के दोनों किनारों से अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ फेरीवालों के उचित पुनर्वासन की व्यवस्था करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है. माकपा ने क्षेत्र की गरीब जनता के लिए एंबुलेंस सेवा बढ़ाने और बोरो नंबर एक की जनता पर लगाए जा रहे अवैध और अतिरिक्त होल्डिंग टैक्स का विरोध किया.


प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी माकपा ने उठाया, जिसमें वास्तविक गरीब जनता लाभ से वंचित हो रही है. राशन व्यवस्था में अनियमितताओं पर भी चिंता व्यक्त की गई, जिसमें कभी लिंक तो कभी बायोमेट्रिक के नाम पर हजारों गरीब लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए जाते हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाते हैं.


माकपा ने वामफ्रंट सरकार के समय जामुड़िया में स्थापित औद्योगिक अंचल के समझौतों का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की शर्त का वर्तमान कारखाना मालिक उल्लंघन कर रहे हैं. फैक्ट्रियों में न तो फैक्ट्री कानूनों का पालन हो रहा है और न ही प्रदूषण नियंत्रण कानूनों का. इसके अलावा, पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं पर प्रशासन के एक वर्ग की मिलीभगत से सरकारी जमीन, खास जमीन और पट्टा जमीन को लूटने का आरोप लगाया, यहां तक कि पूरी सिंघारण नदी पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया. माकपा ने बस्ती और झुग्गी वासियों को वैकल्पिक पुनर्वासन के बिना बेदखल करने के प्रयासों का विरोध किया.


ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि पिछले 34 सालों में जो कार्य नहीं हुआ, वह 2011 में टीएमसी कांग्रेस की सरकार आने के बाद विस्तारपूर्वक किया गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ वार्डों में पानी की समस्या उत्पन्न हुई है, जिसका मुख्य कारण चुरूलिया में ओपन कास्ट माइनिंग है. उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और पानी का सैंपल भी लिया गया है, जिसका समाधान जल्द किया जाएगा. बोरो चैयरमेन शेख शानदार ने यह भी जानकारी दी कि जामुड़िया आरएनएस क्लब से होते हुए जामुड़िया बायपास के लिए पैसे स्वीकृत हो चुके हैं और इस रास्ते का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा. बाजार में जाम की समस्या को दूर करने के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है और अधिक टोटो के कारण होने वाली जाम की समस्या के समाधान के लिए भी रास्ते निकाले जा रहे हैं.


माकपा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान