जय श्री राम के नारों से गुंजायमान जामुड़िया में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब



जामुड़िया- पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दू परिषद, जामुड़िया प्रखंड की ओर से रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिससे सम्पूर्ण जामुड़िया बाजार जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा. शोभायात्रा शिवपुर दटेशवर शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर संपन्न हुई.


यह भव्य शोभायात्रा दटेशवर शिव मंदिर से आरंभ होकर बारह नम्बर मोड़, पुनियाटी, जोड़ा तालाब, थाना मोड़ होते हुए जामुड़िया बाजार के सिनेमा मोड़ और पेट्रोल पम्प जैसे प्रमुख स्थलों से गुजरी. इसके पश्चात शोभायात्रा वापस थाना मोड़ बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुई.


शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिनकी सुविधा के लिए जगह-जगह पानी एवं शरबत की उत्तम व्यवस्था की गई थी.किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.ड्रोन कैमरे के माध्यम से शोभायात्रा पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी.


शोभायात्रा में भगवान राम और माता सीता की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने नाचते-झूमते इस धार्मिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया.


इस अवसर पर महेश सिंह, पोल्टू घोषाल, अगणीमित्र पाल, मनोज सिंह, धर्मेंद्र पासवान, संतोष सिंह, प्रमोद पाठक, तापस राय, महेश मेगोतिया, शेख शानदार, श्रवणी मंडल, मृदुल चक्रवर्ती, अब्दुल हाउस, अलोक दास, राजेश शर्मा और अनिमेष बैनर्जी के अलावा जामुड़िया इलाके के हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर