आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने रानीगंज में रामनवमी पूजा में लिया भाग, भाजपा स्थापना दिवस मनाया



रानीगंज- आसनसोल दक्षिण की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक अग्निमित्रा पाल ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के एगरा ग्राम का दौरा किया. यहां उन्होंने रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना में श्रद्धापूर्वक भाग लिया.


रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस भी होने के कारण, विधायक अग्निमित्रा पाल ने स्थानीय पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का मुंह मीठा करवाया और सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.



रामनवमी के उपलक्ष्य में स्थानीय महिलाओं द्वारा खिचड़ी का आयोजन किया गया था, जिसमें विधायक अग्निमित्रा पाल ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं के साथ मिलकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया.


इस अवसर पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज रामनवमी के शुभ अवसर पर वह यहां आकर पूजा में शामिल होकर धन्य महसूस कर रही हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भाजपा के "हिंदू हिंदू भाई-भाई" के नारे पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि हर हिंदू आपस में भाई है. उन्होंने विशेष रूप से वर्तमान समय का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, तब सभी हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है और भारतीय जनता पार्टी यही कार्य कर रही है. उन्होंने बांग्लादेश में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में इसकी पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करना हर हिंदू का कर्तव्य है 


विधायक पाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को "मृत्यु कुंभ" और सनातन धर्म को "गंदा धर्म" कहने वाले बयानों की कड़ी निंदा की. बंगाल के लोग यह सब देख रहे हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगे. राज्य में 26,000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द होने के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए भाजपा और वामपंथियों को जिम्मेदार ठहराने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन में हर परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में ओएमआर शीट जला दी गई थी और दूसरी जगह का नाम लिखने में असुविधा हो रही थी.


अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन टीएमसी नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही हैं जिन्होंने शिक्षकों से नौकरी के लिए रिश्वत ली थी. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेल जाना होगा.


वहीं, इस संबंध में आसनसोल जिला संगठन के महासचिव अभिक कुमार मंडल ने बताया कि आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल उनके क्षेत्र में आई थीं और उन्होंने यहां मंदिर में काफी समय बिताया. उन्होंने मंदिर की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की और प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद, विधायक पाल एक अन्य मंदिर गईं, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है, और उन्होंने निर्माण के लिए कुछ वित्तीय सहायता प्रदान की. अभिक कुमार मंडल ने आगे बताया कि विधायक ने क्षेत्र के एक पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया, क्योंकि आज पार्टी का स्थापना दिवस है और इसी उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.ध्वजारोहण के पश्चात विधायक अग्निमित्रा पाल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मधुर बातचीत की. उन्होंने नारायण कुड़ी स्तिथ हनुमान मंदिर का भी दौरा किया और वहां के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.


इसके अतिरिक्त, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर नतुन एगरा में नए हनुमान मंदिर की स्थापना के लिए कुछ वित्तीय सहायता प्रदान की.इस दौरान, क्षेत्र के निवासियों ने क्षेत्र में स्थित एक तालाब के जीर्णोद्धार की मांग भी विधायक के समक्ष रखी.इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जीर्णोद्धार कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस तालाब में बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार सभी प्रकार की गतिविधियां संपन्न की जाती हैं, लेकिन पंचायत प्रशासन द्वारा इसका कोई जीर्णोद्धार कार्य नहीं कराया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात