शहीद झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, नम आँखों से दी जा रही है अंतिम श्रद्धांजली




 कोलकाता (न्यूज़ एशिया )| शहीद झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर टेहटा के पाथरघाटा स्थित उनके घर पहुंच चुका है. विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने आए हुए हैं। घर के सामने ईदगाह मैदान में एक अस्थायी मंच बनाया गया है, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। ऐसा ज्ञात है कि वहां स  कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान में उनको विदाई दी जाएगी। पहले  शहीद जवान का पार्थिव शरीर परिजनों के पास ले जाया गया। फिर पार्थिव शरीर को बगल के अस्थायी मंच पर लाकर शहीद झंटू अली शेख को अंतिम श्रद्धांजलि सलामी के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर सभी आँखें नम दिखी।  पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उन्हें पास के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सेना के कांस्टेबल झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गयाथा ।  आपको बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता