दिलीप घोष ने कहा-बंगाल में परिवर्तन होगा, लेकिन सीपीआईएम नहीं भाजपा आएगी




कोलकाता (पीबी टीवी )पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिलीप घोष सोमवार सुबह न्यूटाउन इकोपार्क में प्रतिदिन की तरह सुबह की सैर के लिए आये थे.. प्रतिदिन की तरह ही पत्रकारों से बात करते हुए विभिन्न मुद्दों अपनी बात रखी. 

सीपीआईएम ने कल ब्रिगेड रैली से  20 मई को हड़ताल का आह्वान किया है।  इस सम्बन्घ में दिलीप घोष ने कहा कि चाहे सीपीआईएम हड़ताल का आह्वान कर रही हो या कुछ और कर रही हो, भारत के लोगों को इसकी परवाह नहीं है. क्योंकि कहां हैं ? वे अस्तित्व में नहीं हैं, और कभी-कभी लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए वे है,  ब्रिगेड का आयोजन करते है । उनकी शिकायतों का कोई महत्व नहीं है। अगर वे लोगों के बारे में सोचते तो लोग  उनका बहिष्कार नहीं करते। आज मोदी लोगों के विषय में सोचते है, इसलिए 80 करोड़ लोगों को  चावल दे रहे है।

मोहम्मद सलीम का बयान है बंगाल में परिवर्तन हुआ, इस विषय पर  घोष ने कहा कि हम भी कह रहे हैं कि बदलाव होगा, हम भी बदलाव चाहते हैं, लेकिन अगर बदलाव हुआ तो क्या होगा? वे दिवास्वप्न देख रहे हैं। बंगाल में  भाजपा आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार