नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत , एक घायल





 कोलकाता (पीबी टीवी )नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का  दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई है । मृतक का नाम नवकिशोर मंडल (18) था। यह घटना कल  शाम को घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंदुल रोड स्थित निजी अस्पताल की चारदीवारी के बाहर चौड़ी जल निकासी नाला है। इसके बगल में एक बहुमंजिला इमारत निर्माणाधीन है। निर्माण श्रमिक दीवार के पास अस्थायी घरों में रह रहे थे। दीवार के अचानक ढह जाने से दो मजदूर दब गए। बाद में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद उनमें से एक की मौत हो गई। बीस वर्ष का एक अन्य युवक राजकुमार मंडल घायल हो गए। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। खबर मिलते ही शिबपुर बॉटनिकल गार्डन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना निर्माण कार्य के दौरान जमीन के हिलने के कारण हुई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार