कैंसर जागरूकता के लिए रानीगंज में 'फिर देखो प्रतीति' की मैराथन: 512 धावकों ने लगाई दौड़,




रानीगंज- सामाजिक संस्था 'फिर देखो प्रतीति' ने रविवार को रानीगंज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक सफल मैराथन रेस का आयोजन किया, जिसमें 373 पुरुषों और 139 महिलाओं सहित कुल 512 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह 5 किलोमीटर की दौड़ रानीगंज के शिशुबगान मोड़ से आरम्भ कर राजमार्ग 60 होते हुए वापस आरम्भ स्थल पर पहुंची.यह मेराथन रेस रविवार की सुबह एक प्रेरणादायक दृश्य प्रस्तुत किया.



संस्था के अध्यक्ष शुभांशु सामंता ने बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित दूसरी मैराथन रेस थी. उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार वृक्षारोपण के संदेश के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका लक्ष्य 5000 पौधे लगाना था. इस वर्ष, संस्था ने कैंसर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय को चुना, जिसका उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि कैंसर लाइलाज नहीं है और समय पर पहचान होने पर इसका इलाज संभव है.



कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन के सचिव विश्वरूप मुखर्जी ने बताया कि इस बार मैराथन में न केवल रानीगंज बल्कि हुगली, खानाकुल, चितरंजन, आसनसोल और जामताड़ा जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से भी धावक शामिल हुए. 


विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए.पुरुष वर्ग में चितरंजन के संतोष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संदीप गोराई द्वितीय और प्रशांत दास तृतीय स्थान पर रहे संतोष कुमार ने अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई स्पर्धाओं में भाग लिया है और उन्हें यहां भी अच्छा परिणाम मिला है.


महिला वर्ग में रानीगंज की एकता गुप्ता ने बाजी मारी. उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं और इस मैराथन में प्रथम आकर वह बेहद खुश हैं. उन्होंने रेस के आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. प्रिया लोहार महिला वर्ग में द्वितीय और ऋषिता घोष तृतीय स्थान पर रहीं.


इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येन्दु भगत, संगठन के अध्यक्ष शुभांशु सामंता, उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल, सचिव विश्वरूप मुखर्जी, असिस्टेंट सेक्रेटरी प्रशांत माझी, जॉइंट कन्वीनर मोईनाक मंडल, सुरोजित दास और कोषाध्यक्ष देवाशीष मित्र सहित संस्था के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार