डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती रैली में जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत सात घायल



रानीगंज- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित एक रैली में भाग लेने जा रहे यात्रियों से भरी एक ईसीएल की बस सोमवार प्रातः राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पंजाबी मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना चिचुरिया से संकतोड़िया जा रही बस पंजाबी मोड़ के समीप चुना भट्टी के पास खड़ी एक डंपर के पिछले हिस्से से टकराने के कारण हुई. इस दुर्घटना में बस चालक सहित कुल सात यात्री घायल हो गए.


 बस में सवार छह यात्री रामसकल शर्मा, अरुण रुइदास, सुनील रुइदास, संजय माझी, और टाप्स रुइदास - को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गत वहीं, इस दुर्घटना में बस चालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि बस चिचुड़िया से बच्चों और महिलाओं को लेकर संकतोड़िया स्थित ईसीएल के सकतोड़िया क्षेत्र में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. बस में विभिन्न स्कूलों के छात्र भी सवार थे, जिनमें से चार बच्चे और एक महिला भी इस हादसे में घायल हो गए.


दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.


इस घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के तुरंत बाद, मौके पर खड़ा डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.


पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों के उत्साह को फीका कर दिया .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार