बांसड़ा कब्रिस्तान की सुरक्षा और सुविधाओं की मांग, पंचायत को सौंपा ज्ञापन



रानीगंज- रानीगंज के बांसड़ा स्थित एक पुराने कब्रिस्तान की सुरक्षा और सुविधाओं की मांग को लेकर कब्रिस्तान कमेटी बांसड़ा ने आमरासोता ग्राम पंचायत प्रधान को एक ज्ञापन सौंपा . लगभग 150 स्थानीय निवासियों ने रैली निकालकर पंचायत कार्यालय तक मार्च किया और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया.



कब्रिस्तान कमेटी के सदस्य नजीर अंसारी ने बताया कि उन्होंने पंचायत प्रधान को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है. कब्रिस्तान के चारों ओर बाउंड्री बनाने, मृतकों को पंचायत से मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, कब्रिस्तान में लाइट लगाने, साफ-सफाई का इंतजाम करने और एक हैंडपंप लगाने की मांग की गई है.



पंचायत प्रधान संजय हेम्ब्रम ने बताया कि कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने के लिए पहले उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा, जिसके बाद ही काम शुरू हो सकता है.अन्य मांगों के संबंध में, पंचायत प्रधान ने कहा कि वे संबंधित विभागों से बात करके समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.



नजीर अंसारी ने कहा कि इन मांगों को लेकर पहले भी पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.उन्होंने पंचायत प्रधान से अनुरोध किया है कि वे सरकार या प्रशासन के जिस भी स्तर पर बातचीत करें, उसकी एक प्रति कब्रिस्तान कमेटी को भी उपलब्ध कराएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई उनके पूर्वजों की कब्रों की सुरक्षा के लिए है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है.


इस प्रदर्शन में नजीर अंसारी, अलाउद्दीन खान, शेख हकीम, शमशाद खान, रियाजुद्दीन अंसारी, हैदर अली, सोहेल खान, मुश्ताक अंसारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान