ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कार्यालय में हुई दुस्साहसिक चोरी






 वीरभूम (पीबी टीवी ) एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कार्यालय में दुस्साहसिक चोरी का मामला सामने आया है. 

बीरभूम के रामपुरहाट थाना अंतर्गत बतैल मोड़ स्थित एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कार्यालय के गोदाम के पीछे का ताला तोड़कर रात के अंधेरे में चोरी की वारदात हुई। इस ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के कार्यालय में आम लोगों की दैनिक जरूरत की वस्तुएं लगातार जमा होती रहती हैं और यहां से रामपुरहाट शहर और विभिन्न गांवों में ऑनलाइन डिलीवरी की जाती है। यहां ऑनलाइन डिलीवरी वाले सामानों का भंडारण किया जाता है। यहां से लाखों रुपए का माल विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जाता है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने रुपये की चोरी हुई हैं। संगठन ने रामपुरहाट थाने को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। चोरी के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क निकाल ली है । सामान पूरे घर में बिखरा पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा