रानीगंज में अंग्रेजी माध्यम के स्कूली छात्रों ने, होली खेल कर किया बेतुका हरकत, एटीएम के बाहर मचाया हरकत, एक व्यक्ति घायल




रानीगंज: रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छुट्टी के पश्चात कुछ छात्रों ने होली के रंग खेल कर स्कूल से लौटते समय छात्रों ने शिशु बागान के पीएन मालिया रोड इलाके में जमकर उत्पात मचाया. छात्रों ने एक बैंक के एटीएम के बाहर भीतर हंगामा मचाया , कई साइकिलों को नुकसान पहुंचाया और एक व्यक्ति को घायल कर दिया.


घटना के अनुसार, छात्र होली खेलने के बाद टोटो से घर लौट रहे थे. अचानक छात्रों ने टोटो चालक को हटाकर खुद टोटो चलाना शुरू कर दिया.छात्रों ने तेज रफ्तार में टोटो चलाते हुए पीएन मालिया रोड इलाके में कई वाहनों को टक्कर मारी. छात्रों ने एक बैंक के एटीएम के बाहर-भीतर हंगामा मचाया और वहां खड़ी कई साइकिलों को नुकसान पहुंचाया.इस उत्पात के दौरान एक व्यक्ति की टांग टूट गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस छात्रों और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है. इस घटना से पीएन मालिया रोड इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गयी.


इस घटना को लेकर लोगो को कहना है कि स्कूल प्रशासन ने छात्रों को होली खेलने के बाद शांति पूर्ण तरीके से घर जाने की अनुमति देनी चाहिए.


 लोगों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न घटे इसकी व्यवस्था करना चाहिए.


पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने कहा कि वे स्कूल प्रशासन से भी इस मामले में जवाब मांगेंगे।


लोगो का कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को अच्छे संस्कार देना भी कितना जरूरी है.छात्रों को यह समझना चाहिए कि होली जैसे त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता