मां-बेटी का शव बरामद होने से मध्यमग्राम में मचा हुआ है हड़कंप






 कोलकाता (पीबी टीवी )| उत्तर 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम के डोहरिया स्थित शैलेशनगर दुर्गा मंडप स्थित एक किराए के मकान से मां-बेटी का शव बरामद किया गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मधुमिता की शादी को सात साल हो गए हैं। परिवार में कोई झगड़ा या मतभेद नहीं था। मधुमिता का पति एक पिच बोर्ड फैक्ट्री में काम करता है। कल दोपहर ओवरटाइम के दौरान उसने मधुमिता को दो बार फोन किया, लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो उसके पति ने पास की किराना दुकान पर फोन करके जानकारी ली। तभी अन्य किरायेदार और पड़ोसी घर में गए और देखा कि मां और बेटी के शव घर के फर्श पर पड़ा हुआ है । जब उन्हें पास के निजी अस्पताल (रोमालिंडा) ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता कि क्या हुआ है , सब कुछ ख़त्म हो चुका था। मेरी समझ में  नहीं आ रहा है कि यह कैसे और क्यों हुआ हैं. बाद में मां और उनकी पांच वर्षीय बेटी के शव को मध्यमग्राम मातृ सदन ले जाया गया। पति समेत परिवार के अन्य रिश्तेदार भी अभी तक इस रहस्यमय मौत का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। लेकिन इस घटना से हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन