अपनी मर्जी से शादी करने पर जिंदा बेटी का परिवार ने किया अंतिम संस्कार




उत्तर दिनाजपुर (पीबी टीवी )एक लड़की का जीते जी उसका अंतिम संस्कार इसलिए किया जाता है, क्योंकि उसने परिवार की इच्छा के विरुद्ध विवाह किया है । घटना चोपड़ा के सोनापुर ग्राम पंचायत क्षेत्र की है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बात से गहरा सदमा लगा कि उनकी बेटी ने उनकी इच्छा के विरुद्ध दूसरे समुदाय में शादी कर ली। उन्हें लगता है कि उनकी बेटी ने उनकी सामाजिक स्थिति को नुकसान पहुंचाया है.  परिवार के सम्मान और मान-मर्यादा को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए उन्होंने  घोषणा की कि वे अपनी बेटी से सभी संबंध तोड़ रहे हैं। परिवार का मानना है कि उनकी बेटी उनके लिए मर चुकी है. बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.  परिवार के सदस्यों ने इस दिन हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार श्राद्ध समारोह का आयोजन किया। जैसा की श्राद्ध में होता है पुजारी मंत्र पढ़ा और ग्रामीणों तथा रिश्तेदारों के लिए भोजन और पेय की व्यवस्था की गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि भविष्य में गांव में ऐसी कोई घटना न घटे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन